भारत की इस नदी से निकलता है सोना, आप भी पा सकते हैं

रांची। हमारे देश में ही एक ऐसी नदी है जिसमें से सोना निकलता है। झारखंड की राजधानी रांची से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आदिवासी इलाके में रत्नगर्भा नदी बहती है। इस नदी को स्वर्णरेखा भी कहा जाता है। ये नदी सोना उगलती है। इस नदी में सोने के कण पाए जाते हैं। golden river

golden riverस्वर्णरेखा के साथ मिलने वाली सहायक नदी करकरी के बालू में भी सोने के कण काफी मात्रा में पाए जाते हैं। यह नदी जब स्वर्णरेखा से मिलती है तो करकरी नदी के कण स्वर्णरेखा नदी में जाकर बह जाते हैं। करकरी नदी की लंबाई केवल 37 किमी है।

यह रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया है कि इन नदियों में आखिर सोने के कण आते कहां से हैं। भूवैज्ञानिकों के शोध से पता चला है कि यह नदी कई बड़ी चट्टानों से होकर गजरती है। इसी दौरान होने वाले घर्षण की वजह से सोने के कण इसमें घुल जाते हैं। इस शोध के बावजूद इस नदी में सोने का कितना भंडार है, इसका बिल्कुल सटीक अंदाजा आज तक कोई नहीं लगा सका है। यह नदी कई परिवारों का भरण पोषण कर आगे बढ़ती है। golden river

नकीब न्यूज़ रेडियो सुनने कि लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *