परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद सामने आई तस्वीरें

 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में संपन्न हुई। इस जोड़े ने पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद सामने आई तस्वीरें

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी की रस्मों के तुरंत बाद पोस्ट की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शादी की तस्वीरों के साथ परिणीति की मेहँदी की तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं।

नवविवाहित परिणीति चोपड़ा के हाथों की मेहंदी मीडिया में इस समय विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। परिणीति चोपड़ा की मेहंदी को खास तवज्जो मिलने की वजह यह है कि शादी के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने हाथों को पारंपरिक भारतीय दुल्हनों की तरह मेहंदी से नहीं रचाया था, बल्कि हाथों के पिछले हिस्से पर हल्की मेहंदी ही लगाई थी।

इससे पहले, पिछले साल जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हुई थी तो आलिया भट्ट ने भी अपनी शादी में हल्की मेहंदी लगाई थी।

जोड़े के विभिन्न विवाह समारोह दिल्ली में एक प्रार्थना समारोह के साथ शुरू हुए, उसके बाद एक सूफी नाइट का आयोजन किया गया जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। बाद में शादी से पहले शुक्रवार को उदयपुर में मेहंदी और फिर हल्दी की रस्म रखी गई।

शादी के बाद परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति राघव चड्ढा के साथ वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। वेडिंग फंक्शन के लिए एक्ट्रेस ने पेस्टल कलर का लहंगा कैरी किया था। परिणीति की ये ड्रेस फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार करवाई थी।

इस मौके पर राघव ने परिणीति की ड्रेस की मैचिंग कलर की शेरवानी को चुना था। साथ ही पेस्टल कलर का सेहरा भी बांधा था। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस राघव का हाथ थामे सात फेरे लेते हुए नजर आ रही हैं।

हर ख़ास लम्हे को अपने अकाउंट से शेयर करते हुए परिणीति ने अपने चाहने वालों की मुराद पूरी कर दी है। अब फैंस बड़े जोश के साथ इन तस्वीरों को देख रहे हैं और वायरल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *