सलमान खान की टाइगर 3 का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म टाइगर 3 का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर जारी किया। पोस्टर में, सलमान और कैटरीना दोनों को बंदूकों से लैस देखा जा सकता है।

सलमान खान की टाइगर 3 का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि वह आ रहे हैं! अपनी पोस्ट के साथ कटरीना का कैप्शन था कि कोई सीमा नहीं, कोई डर नहीं, कोई पीछे नहीं हटना।

 

 

सलमान खान की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ फिल्म की रिलीज डेट भी मेकर्स ने अनाउंस कर दी है। वहीं मेकर्स ने फैंस को एक बड़ी ट्रीट देते हुए शनिवार सुबह फिल्म ‘टाइगर 3’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।

फिल्म से जुड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सलमान खान ने बताया कि टाइगर 3 इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। मीडिया के मुताबिक, फिल्म टाइगर 3 का टीजर 7 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस फ्रेंचाइज़ी की पहली फिल्म- ‘एक था टाइगर’ ने 2012 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म में सलमान को रॉ एजेंट टाइगर के रूप में और कैटरीना को आईएसआई एजेंट जोया के रूप में दिखाया गया था।

सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री को सिल्वर स्क्रीन पर दर्शकों ने खूब सराहा था। इसके बाद सलमान और कैटरीना 2017 में ‘टाइगर ज़िंदा है’ में नज़र आये। इस फिल्म के सीक्वल ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स’ की पांचवीं फिल्म ‘टाइगर 3’ से अब दर्शक बहुत ज़्यादा उम्मीद लगाए हैं। इस फिल्म से सलमान और कैटरीना टाइगर और जोया के रूप में छह सालों के बाद कमबैक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *