23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि 23 अगस्त यानी जिस दिन चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा, उस दिन को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा। अपनी विदेश यात्रा पूरी करके प्रधानमंत्री वापस आ चुके हैं। वापसी के साथ ही पीएम सीधे बेंगलुरु पहुंचे।

23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा: पीएम मोदी

इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात करने के बाद उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो की टीम को बधाई दी। पीएम दो देशों की यात्रा के बाद एथेंस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे थे। यहाँ पहुंचने पर इसरो के वैज्ञानकों ने उन्हें पूरे मिशन की जानकारी दी।

पीएम मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए ये एलान किये-

 

  • 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाया जाएगा
  • चंद्रयान-2 ने जहां पदचिह्न छोड़े, वो तिरंगा कहलाएगा
  • जहां लैंडर उतरा, उसका नाम शिवशक्ति रखा होगा

चंद्रयान-3 में देश की महिला वैज्ञानिकों के योगदान पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की नारीशक्ति ने इस मिशन में बड़ी भूमिका निभाई है। चंद्रमा का शिवशक्ति प्वाइंट सदियों तक भारत के इस वैज्ञानिक और दार्शनिक चिंतन का साक्षी बनेगा। बताते चलें कि जिस स्थान पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग हुई है, उसे ‘शिवशक्ति प्वाइंट’ नाम दिया गया है।

इसरो की टीम को बधाई देते हुए पीएम ने इन लोगों के परिश्रम, धैर्य, लगन और जज्बे को सैल्यूट किया। इस मुलाक़ात के दौरान प्रधनमंत्री मोदी बेहद भावुक नज़र आये। विदेश में होने के कारण उन्होंने अपनी गैरमौजूदगी पर बोलते हुए कहा कि मैं भारत लौटते ही जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *