‘सरज़मीन’ से डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं इब्राहिम अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी जल्दी ही फिल्मों में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। बड़े पर्दे पर उन्हें लॉन्च करने का इरादा किया है करण जौहर ने। इसी फिल्म से बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी भी बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

'सरजमीन' से डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं इब्राहिम अली खान

हालांकि, इब्राहिम की पहली फिल्म के बारे में अभी तक बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इतना ज़रूर पता चला है कि इस फिल्म का नाम ‘सरज़मीन’ रखा गया है।

फिल्म को लेकर एक और खबर गर्दिश कर रही है कि करण जौहर ने इस फिल्म के लिए काजोल को अप्रोच किया है। बताते चलें कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काजोल की वापसी करीब 12 साल के बाद हो रही है। इससे पहले काजोल फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में नज़र आई थीं।

फिल्म को लेकर ये क़यास भी लगाया जा रहा है कि ये बड़े बजट की होगी। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक रिलीज की तारीख से जुड़ा भी कोई एलान नहीं किया है।

इब्राहिम अली खान की ये पहली फिल्म ज़रूर है मगर करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर ज़िम्मेदारी संभाली है। पिछले दिलों इब्राहिम श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी से अफेयर की चर्चा के कारण काफी सुर्खियों में रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *