गूगल के डूडल पर कैसे हुआ गोल गप्पों का राज

सर्च इंजन गूगल ने अपने डूडल पर आज का दिन ‘पानी पुरी यानी गोल गप्पे के नाम किया है।

गूगल के डूडल पर कैसे हुआ गोल गप्पों का राज

पानीपुरी को गोलगप्पे के नाम से भी लोकप्रियता मिली है भारत सहित पाकिस्तान और बांग्लादेश के अलावा कई दक्षिण एशियाई देशों में इसे बड़े चाव से खाया जाता है।

गूगल ने आज गोलगप्पे का डूडल इसलिए बनाया है क्योंकि आज ही के दिन 2015 में भारत के मध्य प्रदेश के इंदौर में एक रेस्तरां ने 51 अलग-अलग स्वाद के गोलगप्पे परोस कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

गूगल ने 12 जुलाई को पानी पूरी का डूडल बनाया। इसके पीछे कारण ये है कि मध्य प्रदेश के इंदौर में दैनिक भास्कर ने 12 जुलाई 2015 में इंदौरी जायका के साथ मिलकर 51 तरह के गोलगप्पे का पानी पेश कर सबसे ज्यादा फ्लेवर परोसने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। बताते चलें कि यह रिकॉर्ड मास्टर शेफ नेहा शाह की देखरेख में बना था।

गोलगप्पे एक स्ट्रीट फूड आइटम है जिसे कुरकुरे गोलगप्पे में मसाले, मटर और तीखे खट्टे पानी के साथ परोसा जाता है।

आज गूगल ने गोलगप्पे का डूडल बनाया और साथ ही दिलचस्प एनिमेटेड गेम भी शेयर किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *