भारतीय रेल में सफर से पहले आईआरसीटीसी के इन नियमों को जान लें

भारतीय रेल ने यात्रियों के लिए नए नियम बनाए हैं। आप रेलवे के डेली पैसेंजर है या फिर कभी कभार इसका उपयोग करते हैं, आपके लिए ज़रूरी है कि रेल का सफर करने से पहले यात्री और सामान से सम्बंधित नियमों की जानकारी अवश्य लें।

भारतीय रेल में सफर से पहले आईआरसीटीसी के इन नियमों को जान लें

आईआरसीटीसी ने अपने नियमों में कुछ बदलाव किये हैं जो और यात्रियों और सामान के अलावा टीटीई, कैटरिंग-क्रू, और अन्य रेलवे कर्मचारियों से भी सम्बंधित हैं। इन नियमों का पालन करना जरूरी है। आइए जानते हैं कि भारतीय रेल की ओर से किये जाने वाले ये बदलाव क्या हैं-

रेल यात्रा से सम्बंधित नए नियम

  • तेज संगीत सुनने की चाहत रखने वालों को अपना शौक़ पूरा करने के लिए हेडफोन लगाना होगा क्योंकि अब रेल यात्रा के दौरान आप तेज़ संगीत नहीं सुन सकते
  • फोन पर बात करते समय अथवा सहयात्रियों या कोच में बात करते समय पैसेंजर को शोर मचाने की इजाज़त नहीं है।
  • रात 10 बजे के बाद समूहों में यात्रा करने वालों को तेज़ आवाज़ में बातचीत करने की अनुमति नहीं है।
  • नाईट लैंप को छोड़कर किसी भी यात्री को रात 10 बजे के बाद बत्ती जलाने की अनुमति नहीं है।
  • रात 10 बजे के बाद टीटीई यात्रियों के टिकट की जांच नहीं कर सकेंगे।
  • मिडिल बर्थ के यात्री किसी भी समय अपनी सीट खोल सकते हैं और निचली बर्थ के मुसाफिर इसपर ऐतराज़ नहीं कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन डाइनिंग सेवाएं रात 10 बजे के बाद खाना नहीं दे सकती हैं। लेकिन ई-कैटरिंग सेवाएं आपको अपने भोजन की
  • अग्रिम व्यवस्था करने की अनुमति देती हैं। ऐसे में देर रात को भी खाने की डिलीवरी की जा सकती है।

लगेज से सम्बंधित नियम

हवाई यात्रा की तरह अब रेलवे में भी सामान के वजन को लेकर नियम तय कर दिए गए हैं। ये इस तरह से हैं-

  • रेलवे यात्री स्लीपिंग क्लास में 40 किलो तथा सेकेंड क्लास में 35
  • किलो तक सामान निशुल्क ले जा सकते हैं।
  • अतिरिक्त शुल्क के साथ 150 किलो सामान, स्लीपर में 80 किलो और दूसरी सीट पर 70 किलो वज़न वाला सामान लाने की अनुमति होगी।
  • एसी में यात्रा करने वाले मुसाफिर 70 किलो सामान ले जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *