कांग्रेस कार्यकर्त्ता आज से कर रहे हैं ‘संविधान बचाओ आंदोलन’

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किये जाने के खिलाफ कांग्रेस आज से संविधान बचाओ आंदोलन शुरू कर रही है।संसद में भी भारी विरोध किये जाने के फैसले के साथ पार्टी के सभी सांसद आज काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्त्ता आज से कर रहे हैं 'संविधान बचाओ आंदोलन'

कांग्रेस ने कल रविवार को राजघाट पर सत्याग्रह करके विरोध दर्ज किया था साथ ही आज संसद में बड़े पैमाने पर विरोध करने का फैसला किया गया है। इस बारे में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि पार्टी ब्लॉक, तहसील, जिला स्तर से लेकर राजधानी तक आंदोलन किए जाएंगे। कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन में अन्य विपक्षी दलों से भी काले कपड़े पहनकर या काली पट्टी बांधकर संसद आने और इस विरोध में शिरकत करने का अनुरोध किया है।

संसद में विपक्षी दलों की रणनीति पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक अपने कक्ष में बुलाई है।

इससे पूर्व रविवार को देशभर में ‘संकल्प सत्याग्रह’ किया गया। दिल्ली में राजघाट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा द्वारा राहुल गांधी पर ओबीसी का अपमान करने का आरोप लगाने पर हमला बोला और सवाल उठाया है कि जब नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे भगोड़ों की आलोचना होती है तो उसे दर्द क्यों होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *