यहां माता-पिता को सोशल मीडिया पर बच्चे की फोटो पोस्ट करने से पहले अपने बच्चे की सहमति लेनी होगी

बच्चों की तस्वीरों को फ्रांस में सोशल मीडिया पर शेयर अब इतना आसान नहीं होगा। इसके लिए यहाँ कानून बना कर एक नया विधेयक पारित किया गया है। फ्रांसीसी अभिभावकों को अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने से पहले कुछ सीमाओं का ध्यान देना होगा।

यहां माता-पिता को सोशल मीडिया पर बच्चे की फोटो पोस्ट करने से पहले अपने बच्चे की सहमति लेनी होगी

फ़्रांस में ये नया बिल देश की नेशनल असेंबली द्वारा पारित किया गया है। नए बिल के मुताबिक अगर माता-पिता में से कोई भी बच्चों की तस्वीरों को ऑनलाइन या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करने की दशा में पिता और माता दोनों अपने बच्चों के छवि अधिकारों के लिए संयुक्त रूप से जिम्मेदार होंगे।

इस बिल का प्रतिनिधित्व एमपी ब्रूनो स्टडर ने किया था। इस बिल का मक़सद ‘माता-पिता को सशक्त बनाने के साथ युवाओं को यह एहसास कराना है कि उनकी तस्वीरों पर उनका पूरा नियंत्रण है और उनकी निजी तस्वीरों पर किसी और का अधिकार नहीं होगा।

फ़्रांस में पारित इस बिल के अनुसार यदि माता-पिता निजी फोटो को ऑनलाइन अपलोड करते हैं तो पहले बच्चे को “उसकी उम्र और मैच्योरिटी” के आधार पर तय करना होगा कि फोटो को शेयर करें या नहीं। बच्चे के असहमत होने की दशा में माता-पिता को ऑनलाइन कुछ भी पोस्ट करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

अमूमन लोग अपने नवजात बच्चों का सोशल मीडिया अकाउंट बना दे रहे हैं और उनकी तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बच्चों की तस्वीरों लगातार शेयर होने पर एक ओर प्राइवेसी पर असर पद रहा था साथ ही इन तस्वीरों का पोर्नोग्राफी में भी इस्तेमाल मुमकिन हो जाता है।

फ़्रांस में पारित इस नए बिल के मुताबिक बच्चों की तस्वीरों को शेयर करने के मामले में दोषी पाए जाने पर माता-पिता को जेल हो सकती है या फिर उनपर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *