कार्तिक आर्यन ने डरावने टीज़र के साथ ‘भूल भुलैया 3’ का किया एलान

बॉलीवुड के नटखट यंग एक्टर कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 3’ का ऐलान कर दिया है।

कार्तिक आर्यन ने डरावने टीज़र के साथ 'भूल भुलैया 3' का किया एलान

अपनी एक उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिये कार्तिक ने इस फिल्म की जानकारी दी है। पोस्ट के कैप्शन में कार्तिक ने लिखा है- ‘रूह बाबा 2024 दिवाली में वापस आ रहे हैं।’

पिछले साल रिलीज़ हुई भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन ने ‘रूह बाबा’ का किरदार निभाया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा ने निभाया था।

इस फिल्म का पहला और कामयाब भाग अक्षय कुमार और विद्या बालन की यादगार फिल्म है। दूसरी पार्ट को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसी क्रम में हॉरर मूवी के रूप में तीसरी फिल्म का एलान किया गया है। कार्तिक ने जानकारी देते हुए फिल्म का एक डरावना वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह कह रहे हैं कि ‘मैं सिर्फ आत्माओं से बात नहीं करता बल्कि मेरे अंदर आत्माएं भी आती हैं।’

भूल भुलैया 2 पिछले साल मई में रिलीज हुई थी, यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *