जाह्नवी कपूर की तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने भी तेलुगु फिल्म उद्योग में प्रवेश कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत में शुरू होगी।

जान्हवी कपूर की तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री
फिल्मकार बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी पिछली फिल्म मिली से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। जाह्नवी पहले से ही हिंदी फिल्म उद्योग में काफी लोकप्रिय हैं।

अब जाह्नवी कपूर रामा राव जूनियर के साथ ‘एनटीआर 30’ में नजर आएंगी। यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म होगी। एनटीआर 30 पर जल्द काम शुरू होने वाला है। इसमें अभिनेत्री जान्हवी कपूर मुख्य निभाएंगी।

गौरतलब है कि हाल ही में जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ रिलीज के बाद बड़े कारोबारी आंकड़े भले ही न जमा कर सकीय हो मगर अपनी शानदार अदाकारी से जाह्नवी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *