बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर इनकम टैक्स का सर्वे को कांग्रेस ने बताया- अघोषित आपातकाल

आयकर विभाग ने आज दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में टैक्स चोरी की जांच के तहत एक ‘सर्वे ऑपरेशन’ को अंजाम दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयकर विभाग के 15 लोग सर्च ऑपरेशन पर काम कर रहे हैं। ये भी जानकारी मिली है कि विभाग द्वारा जल्द ही इस सम्बन्ध में औपचारिक रूप से जानकारी दी जाएगी।

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर इनकम टैक्स का सर्वे को कांग्रेस ने बताया- अघोषित आपातकाल

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ बीबीसी के दफ्तर में मौजूद सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन जांच के दौरान कब्ज़े में लेकर सीज कर लिए गए हैं। अकाउंट ऑफिस के कंप्यूटर डेटा की भी पड़ताल की जा रही है। स्टाफ से पूछताछ जारी है और इस बीच किसी भी कर्मचारी को बाहर जाने की इजाजत नहीं है।

बीबीसी दफ्तर पर आयकर विभाग की कार्यवाही पर कांग्रेस ने इसे केंद्र सरकार का अघोषित आपातकाल कहा है।

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर इनकम टैक्स का छापा पड़ गया है। “अघोषित आपातकाल।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *