अगले तीन दिन फिर ठिठुरने को मजबूर करेगी शीतलहर- मौसम विभाग

हिमाचल व उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत में अगले तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक़ उत्तर भारत में शीत लहर व कोहरे के चलते ये समय कड़ाके की सर्दी वाला होगा।

अगले तीन दिन फिर ठिठुरने को मजबूर करेगी शीतलहर- मौसम विभाग

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ आगामी ने 17,18 और 19 जनवरी को लेकर घने कोहरे और बर्फीली हवाओं का अनुमान जताया गया है। इस बीच न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिरने की भविष्यवाणी की गई है।

पहाड़ पर होने वाली बर्फ़बारी से मैदानी इलाक़ों के तापमान में गिरावट आएगी। आईएमडी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ इस दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंचेगा। इसी बीच दिल्ली और आस पास के इलाक़ों में ये तापमान चार डिग्री से भी नीचे जा सकता है।

 

शुक्रवार को तापमान लगभग सामान्य रहा और सर्दी से कुछ राहत के हालत बने। उत्तरभारत के कई इलाक़ों में हलकी बूंदाबांदी और कही हलके सूर्य दर्शा भी हुए। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभु से तापमान में वृद्धि हुई मगर अब इस विक्षोभ का असर कम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *