लखनऊ का तापमान दोपहर 12 बजे 10 डिग्री सेल्सियस

रिकॉर्ड किया गया है। बीते एक सप्ताह से जारी सर्दी के सितम में अभी कोई रियायत नज़र नहीं आ रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अभी दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में सर्द हवाओं का माहौल बना रहेगा। आईएमडी के मुताबिक़ दोपहर 12 बजे प्रदेश की राजधानी लखनऊ का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

लखनऊ का तापमान दोपहर 12 बजे 10 डिग्री सेल्सियस

देश की राजधानी सहित उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाक़ों में ठण्ड का क़हर आम जान प्रभवित करने के साथ अब उन्हें बेहाल कर रहा है। यहाँ मैदानी इलाक़ों में पारा दो से चार डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। दिन और रात के तापमान में अंतर भी घटा होने के कारण अधिकतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक जा रहा है। कोहरे की मोती चादर में सूर्य दर्शन दुर्लभ हैं। विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ वर्ष 2000 में तीन से नौ जनवरी के बीच दिल्ली का यह न्यूनतम तापमान बीते 23 साल में तीसरी बार सबसे कम तापमान रहा है।

इसके बाद का जायज़ा लेने पर पता चलता है कि वर्ष 2006 में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। साल 2013 में भी भीषण सर्दी पड़ी थी मगर इस बार 23 साल तापमान में यह गिरावट देखने में आई है।

घने कोहरे के चलते विज़िबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई। इससे सड़क तथा ट्रेनों का देरी से चलना बरकरार है। इस मौसम में हवाई यातयात भी प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक़ पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के तहत हल्की बारिश की चेतावनी दी है। कश्मीर में 12 जनवरी को भारी हिमपात का पूर्वानुमान है जबकि पहाड़ी इलाक़ों में बर्फ़बारी का अनुमान बताते हुए 14 जनवरी से फिर से शीतलहर के संकेत मिले हैं। यह असर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *