उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने किया बेहाल

उत्तर भारत ठिठुरन वाली सर्दी की चपेट में है। यहाँ गलन और ज़माने वाली हवाओं के साथ कोहरे की चादर ज़्यादातर इलाके को ढके रहती है। उत्तर प्रदेश में झांसी 3.9 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे शहर रहा। मौसम विभाग का अनुमान है की आने वाले 24 घंटे मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने किया बेहाल

लुढ़के हुए पारे ने पूरे उत्तर भारत में कड़ाके में जकड़ रखा है। राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में जन जीवन अस्त व्यस्त है। दिल्ली में भी गुरुवार को पारा लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं का मैदानी क्षेत्र पर ऐसा क़ब्ज़ा है कि लोग घर रहने को मजबूर है। मैदानी इलाकों में राजस्थान का फतेहपुर माइनस 1.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा जबकि राजस्थान का चूरू माइनस 1.5 डिग्री के साथ दूसरा सबसे सर्द इलाका दर्ज किया गया। पंजाब में और हरियाणा में पारा 2.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते सात जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत से हालात बेहतर होने शुरू होंगे। धुंध और कोहरे के कारण कई ट्रेनें और अपने निर्धारित समय से विलम्ब से चल रहे हैं।

घने कोहरे के चलते प्रदेश के कई इलाकों में विज़िबिलिटी 50 मीटर तक दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड में भी मौसम का यही मिजाज रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *