ठंड और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

देश के उत्तरी भाग में जारी ठंड ने लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। गिरते तापमान और शीतलहर के अलावा घने कोहरे के चलते सभी की दिनचर्या प्रभावित हुई है। शीतलहर के साथ लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जबकि अधिकतम 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

ठंड और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

उत्तर भारत में घटते तापमान के चलते मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना जताई है।

हालांकि उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह देर तक कोहरा रहने के बाद सूरज के दर्शन ने राहत का एहसास कराया मगर शीतलहर ने सर्दी के एहसास को बनाये रखा। मौसम के मिज़ाज ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। केवल ज़रूरी काम वाले लोग ही बहार निकल रहे हैं। खासकर बुज़ुर्गों के लिए ये समय समस्या भरा है। बाजारों में दुकानों में भी लोग अलाव जलाकर ठंड से बचते नज़र आये।

प्रदेश में बढ़ी ठंड और शीतलहर को देखते हुए निराश्रित एवं दुर्बल वर्ग के आश्रयहीन व्यक्तियों के ठहरने के लिए सभी सुविधाओं से युक्त रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले पांच दिनों तक दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी।

मौसम विभाग ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पूर्वोत्तर भारत के बिहार में कुछ इलाकों में मध्यम कोहरा रहने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *