पद्म भूषण से सम्मानित गूगल सीईओ सुंदर पिचाई बोले- मेरा एक हिस्सा है भारत

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को व्यापार और उद्योग श्रेणी में 2022 के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पिचाई ने कहा कि भारत मेरा एक हिस्सा है और मैं इसे अपने साथ रखता हूं।

पद्म भूषण से सम्मानित गूगल सीईओ सुंदर पिचाई बोले- मेरा एक हिस्सा है भारत

भारतीय-अमेरिकी 50 वर्षीय सुन्दर पिचाई को शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके परिवार के अलावा अन्य करीबी सदस्यों उपस्थिति रहे।

पिचाई ने कहा, मैं इस अपार सम्मान के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों का बहुत आभारी हूं। भारत मेरा एक हिस्सा है, और मैं गूगल और भारत के बीच महान साझेदारी को जारी रखने की उम्मीद करता हूं, क्योंकि हम प्रौद्योगिकी के लाभ लाने के लिए मिलकर काम करते हैं। पिचाई ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा कि भारत मेरा एक हिस्सा है और मैं जहां भी जाता हूं, इसे अपने साथ रखता हूं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं एक ऐसे परिवार में पला-बढ़ा, जिसने सीखने और ज्ञान को संजोया।

सुन्दर पिचाई ने बताया कि तकनीकी बदलाव की तेज गति को देखने के लिए इन वर्षों में कई बार भारत की यात्रा आश्चर्यजनक रही है। भारत में डिजिटल भुगतान से लेकर आवाज प्रौद्योगिकी तक का संसार दुनिया भर के लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि पहले से कहीं अधिक लोगों की इंटरनेट तक पहुंच है और वह इसका उपभोग कर रहे हैं। इसके उपभोक्तओं में ग्रामीणों के होने पर भी उन्होंने ख़ुशी ज़ाहिर की।

उन्होंने इस क्षेत्र में और भी अवसरों का ज़िक्र करते हुए कहा हमारे दरवाजे पर आने वाली हर नई तकनीक ने हमारे जीवन को बेहतर बनाया है।

सुंदर पिचाई को इस वर्ष 25 जनवरी को भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण देने का एलान किया गया था। पिचाई को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसी क्षेत्र में योगदान के लिए माइक्रोसॉफ्ट से सीईओ सत्य नडेला को भी पद्म भूषण देने की घोषणा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *