यूरोप में ट्विटर की चिड़िया हमारे क़ानून के हिसाब से उड़ेगी- यूरोपियन यूनियन

यूरोपियन यूनियन के आंतरिक बाजार आयुक्त ने एलन मस्क को ट्विटर के प्रयोग सम्बन्धी क़ानूनी पहलू पर चेतावनी दी है। दुनिया के अनुसार ट्विटर को यूरोप में यूरोपीय संघ के ब्लॉक नियमों का पालन करना होगा।

यूरोप में ट्विटर की चिड़िया हमारे क़ानून के हिसाब से उड़ेगी- यूरोपियन यूनियन

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक़ यूरोपीय संघ के आंतरिक बाजार आयुक्त ने एलन मस्क से साफ़ शब्दों में ये बात कही है कि यूरोप में ट्विटर की चिड़िया यूरोपीय संघ के क़ानून के मुताबिक उड़ान भरेगी।
इससे पूर्व ट्विटर के मालिकाना हक़ पाने के साथ ही एलन मस्क ने ट्वीट किया था कि- चिड़िया आजाद है।

गौरतलब है कि पिछले महीनों में होने वाली लम्बी कार्रवाई और क़ानूनी पेचीदगियों के बीच मशहूर अमेरिकी कंपनियों के संस्थापक एलन मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा है। मस्क ने इसके मालिकाना हक़ पाने के साथ ही कम्पनी के सीईओ को बर्खसात कर दिया साथ ही इस क्षेत्र में और भी बड़े पैमाने पर नौकरियां जाने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *