अलविदा कहने से पहले मानसून भिगोयेगा उत्तरी राज्यों को

देश के उत्तरी राज्यों में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक़ पांच अक्टूबर से उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो से तीन दिनों तक तेज बारिश के आसार हैं। यहां अगले तीन-चार दिनों में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है।

अलविदा कहने से पहले मानसून भिगोयेगा उत्तरी राज्यों को

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक़ पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और पड़ोसी क्षेत्रों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले दो दिनों में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने की संभावना है।

पूर्वानुमान के मुताबिक़ बिहार में 5 अक्टूबर तथा ओडिशा में 6 अक्टूबर जबकि पश्चिम बंगाल और झारखंड में 5 अक्टूबर, को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में 5-7 अक्टूबर और छत्तीसगढ़ 6 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक़ उत्तराखंड में 6 से 8 अक्टूबर को भारी वर्षा होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6-7 अक्टूबर, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 7 तारीख के दौरान बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *