मुख़्तार अब्बास नक़वी हो सकते हैं उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में आज दो केंद्रीय मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। ये मंत्री हैं अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह।

मुख़्तार अब्बास नक़वी हो सकते हैं उपराष्टपति पद के उम्मीदवार

इन दोनों नेताओं का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत, केंद्रीय मंत्रिपरिषद से मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह के इस्तीफे को तत्काल प्रभाव के साथ स्वीकार कर लिया है। स्मृति ईरानी अपने मौजूदा पोर्टफोलियो के साथ अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का प्रभार संभालेंगी।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक़ मुख्तार अब्बास नकवी ने इसलिए इस्तीफा दिया है क्योंकि बीजेपी एनडीए से उन्हें उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाना चाहती है। हालांकि इसके बारे में अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *