आलिया और रणबीर शादी के बाद एक साथ नजर आए

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बाद अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण हनीमून मनाने नहीं जा सके। इस बीच फैंस ने इनके दीदार भी कर लिए हैं। शादी के बाद पहली बार ये दोनों साथ नजर आए। दोनों ही अपने शूटिंग शेड्यूल से वापसी कर रहे थे और दोनों ही ब्लैक आउटफिट में थे।

आलिया और रणबीर शादी के बाद एक साथ नजर आए

आलिया और रणबीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैन्स इनसे मजेदार सवाल पूछ रहे हैं। रणबीर ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ लोवर पहना हुआ था जबकि आलिया ने ब्लैक शर्ट के साथ जैगिन्स पहनी हुई थी। दोनों ही बेहद खुश नज़र आ रहे थे।

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला पार्ट 9 सितंबर को रिलीज हो रहा है। रणबीर के साथ आलिया की ये पहली फिल्म होगी। इसमें अमिताभ बच्चन, नागुर्जन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में हैं। फिल्म का पहला गाना ‘केसरिया’ रिलीज होने के साथ ही हिट हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *