कमला हैरिस और मार्क जुकरबर्ग सहित 27 लोगों पर रूस ने लगाई रोक

मास्को: रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से घोषणा की है कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग सहित 27 अन्य प्रतिष्ठित अमेरिकियों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंद लगा दिया गया है।

कमला हैरिस और मार्क जुकरबर्ग सहित 27 लोगों पर रूस ने लगाई  रोक

मंत्रालय की ओर से जारी वेबसाइट बयान के मुताबिक़ अमेरिकी जो बाइडन प्रशासन की तरफ से लगाए जाने वाले रूस विरोधी प्रतिबंधों के जवाब में यह फैसला लिया गया है।

हैरिस और जुकरबर्ग के अलावा 27 अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं। इनमे लिंक्डिन और बैंक ऑफ अमेरिका के सीईओ, रूस केंद्रित मेदुजा न्यूज वेबसाइट के संपादक आदि को भी रूस में प्रवेश की इजाज़त नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *