सेंसेक्स 400 अंक से अधिक गिरा और निफ्टी भी नीचे

मुंबई: ओमीक्रोन के चलते शेयर मार्किट पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंक से अधिक की गिरावट हुई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयर घटते नज़र आये।

सेंसेक्स 400 अंक से अधिक गिरा और निफ्टी भी नीचे

30 शेयरों वाला सूचकांक शुरुआती कारोबार में 444.83 अंक या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 56,679.48 पर था। इस बीच निफ्टी 128.40 अंक या 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 16,875.35 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, मारुति और टाटा स्टील भी घाटे में थे। जबकि पावरग्रिड, एमएंडएम, डॉ रेड्डीज और एचडीएफसी लाभ हरे निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 190.97 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,124.31 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 68.85 अंक या 0.40 प्रतिशत टूटकर 17,003.75 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 715 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत बढ़कर 76.09 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *