दिल्ली की राजश्री संचेती ने राष्ट्रीय निशानेबाजी में महिला एयर राइफल का स्वर्ण पदक जीता

दिल्ली की राजश्री संचेती 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिला 10 मीटर एयर राइफल का स्वर्ण पदक जीता। आठ निशानेबाजों के फाइनल में 251.8 अंक के साथ राजश्री सबसे आगे रहीं।

दिल्ली की राजश्री संचेती ने राष्ट्रीय निशानेबाजी में महिला एयर राइफल का स्वर्ण पदक जीता

राजश्री ने रजत पदक जीतने वाली हिमाचल प्रदेश की जीना खिता को 1.6 अंक से हराया। प्रतियोगिता में स्थानीय दावेदार श्रेया अग्रवाल ने 24 शॉट के फाइनल में 22 शॉट के बाद 227.7 अंक से कांस्य पदक जीता।

जूनियर महिला 10 मीटर एयर राइफल का खिताब तमिलनाडु की आर नर्मदा नितिन के नाम रहा जिन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल का 252.1 अंक का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। जीना इस स्पर्धा में भी दूसरे स्थान पर रहीं। अरीबा खान और मेइराज अहमद की जोड़ी ने पटियाला में मिश्रित स्कीट टीम खिताब जीता। उत्तर प्रदेश की जोड़ी ने शूट आफ में 4-3 से जीत दर्ज की। नई दिल्ली में डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में पंजाब के विजयवीर संधू ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *