भारत में कोरोना मामले 18 महीने में न्यूनतम स्तर पर और बढ़ा रिकवरी रेट

नई दिल्ली: देश में कोविड-19 के 9,283 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,45,35,763 हो गयी है इस बीच उपचार किए जा रहे मरीजों की संख्या कम होकर 1,11,481 रह गयी जो पिछले 537 दिनों में सबसे कम है।

भारत में कोरोना मामले 18 महीने में न्यूनतम स्तर पर और बढ़ा रिकवरी रेट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे तक जारीआंकड़ों के अनुसार, 437 मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,66,584 पर पहुंच गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामले लगातार 47वें दिन 20,000 से कम और लगातार 150वें दिन 50,000 से कम हैं।

मंत्रालय के मुताबिक़ उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.33 प्रतिशत दर्ज की गयी है। ये दर मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,103 की कमी दर्ज की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *