130वां डूरंड कप खिताब एफसी गोवा ने जीता

कोलकाता, 04 अक्टूबर : एफसी गोवा ने कोलकाता के मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को रविवार को अतिरिक्त समय के गोल से 1-0 से पराजित कर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के 130वें संस्करण का खिताब जीत लिया।

130वां डूरंड कप खिताब एफसी गोवा ने जीता

गोवा टीम ने डूरंड कप के इतिहास में पहली बार चैंपियन बनाने का गौरव हासिल किया। निर्धारित समय में मुकाबला गोलरहित बराबर रहने के बाद एडवर्डो पेलेज ने 105वें मिनट में मैच का सबसे महत्वपूर्ण गोल दागकर गोवा को खिताब दिला दिया।

गोवा टीम को डूरंड कप और शिमला ट्रॉफी के साथ हमेशा रखने के लिए प्रेसिडेंट कप भी दिया गया। विजेता गोवा को इस जीत से 40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली जबकि उपविजेता मोहम्मडन स्पोर्टिंग के हिस्से में 20 लाख रुपये आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *