उत्तर प्रदेश के ज़िले बाढ़ से प्रभावित

लखनऊ, 19 सितम्बर : उत्तर प्रदेश में 13 जिलो के 437 गांव बाढ़ से प्रभावित और सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं कहीं भी चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है।

उत्तर प्रदेश के ज़िले बाढ़ से प्रभावित

राज्य के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया 24 घंटे में प्रदेश में 0.3 मिमी औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 5.1 मिमी के सापेक्ष प्रतिशत है। प्रदेश में एक जून से अब तक 710.4 मिमी औसत वर्षा हुए,जो सामान्य वर्षा 754.2 मिमी के सापेक्ष 94 प्रतिशत है। प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है।

उन्होंने बताया कि गंगा नदी बदांयू, शारदा खीरी, घाघरा-बलिया, तथा क्वानों-गोंडा में खतरे से ऊपर बह रही है। प्रदेश में वर्तमान में 13 जिलो के 437 गांव बाढ़ से प्रभावित है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित सर्च एवं रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पीएसी की कुल 64 टीमें तैनाती की गयी है, 6393 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 1283 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि बचाव दलों ने 55551 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि अब बाढ़ प्रभावितों को अभी तक 325220 ड्राई राशन किट समेत 615128 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 276938.58 मिटर त्रिपाल, पानी के 249718 पाउच, ओआरएस के 248470 पैकेट तथा 2733688 क्लोरीन टेबलेट वितरित की गयी है। प्रदेश में 1134 बाढ़ शरणालय तथा 1327 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 1830 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। प्रभावित इलाकों में 844404 पशुओं का टीकाकरण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *