पोप फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती

वेटिकन सिटी 05 जुलाई : पोप फ्रांसिस को बड़ी आंत में परेशानी के चलते पहले से निर्धारित सर्जरी के लिए रोम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने कहा कि जेमिली यूनिवर्सिटी अस्पताल में पोप की सर्जरी के बाद अधिक जानकारी दी जाएगी। यहां उनकी बड़ी आत में दिक्कत का उपचार किया जाएगा।

इससे पहले रविवार 84 वर्षीय पोप ने सेंट पीटर्स स्क्वायर पर हजारों लोगों को सम्बोधित किया। 2013 में अपने चुनाव के बाद यह पहली बार है जब पोप फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *