राजस्थान में दो करोड़ 44 लाख से अधिक कोरोना टीके लगे

जयपुर, 30 जून : राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए किये जा रहे टीकाकरण के तहत अब तक दो करोड़ 44 लाख 37 हजार से अधिक कोरोना टीके लगे है।

राजस्थान में दो करोड़ 44 लाख से अधिक कोरोना टीके लगे

चिकित्सा विभाग के अनुसार मंगलवार तक प्रदेश में कोरोना टीके की पहली एवं दूसरी दो करोड़ 44 लाख 37 हजार 481 खुराक लग चुकी हैं। इनमें एक लाख 30 हजार 885 टीके निजी अस्पतालों में लगाये गये। मंगलवार को 96 हजार 809 टीके लगे जिनमें सर्वाधिक 59 हज़ार 358 टीके 18 से 44 के बीच की आयु के लोगों को लगे।


अब तक लगे टीकों में दो करोड़ तीन लाख 73 हजार एक पहली खुराक जबकि 40 लाख 64 हजार 480 दूसरी खुराक शामिल हैं।


अब तक लगे टीकों में दो करोड़ तीन लाख 73 हजार एक पहली खुराक जबकि 40 लाख 64 हजार 480 दूसरी खुराक शामिल हैं। गत 29 जून को पहली खुराक के 68 हजार 906 जबकि 27 हजार 903 लोगों के दूसरी खुराक लगी। इस दौरान साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 55 लाख 87 हज़ार 237 पहली एवं 19 लाख 60 हज़ार 948 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई हैं। मंगलवार को इन आयु के 1190 लोगों को कोरोना की पहली खुराक लगी जबकि 5335 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई।

इसी तरह 45 से 59 वर्ष के आयु के 64 लाख 14 हजार 385 लोगों को पहली जबकि 12 लाख 50 हजार 482 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं। 29 जून को 45 से 59 आयु वर्ग के 8354 लोगों को पहली जबकि 19 हजार 351 लोगों को दूसरी खुराक लगी।

गत एक मई से 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों के शुरु किए गए टीकाकरण में अब तक 72 लाख 88 हज़ार 893 लोगों को पहली खुराक लगी है जबकि इस आयु वर्ग के 52 हजार 436 लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी हैं। मंगलवार को 18 से 44 आयु के 59 हजार 358 लोगों के कोरोना टीके की पहली खुराक जबकि 3151 लोगों इसकी दूसरी खुराक लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *