अब चक्रवाती तूफान ‘यास’ की पूर्वी तट के नजदीक दस्तक

कोलकाता, 22 मई : गुजरात और महाराष्ट्र में तबाई मचाने वाले चक्रवाती तूफान ताउते के बाद एक और चक्रवाती तूफान ‘यास’ पूर्वी तट के नजदीक बढ़ रहा है।

अब चक्रवाती तूफान ‘यास’ की पूर्वी तट के नजदीक दस्तक

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि आज सुबह साढ़े आठ बजे से बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा का कम दवाब बन रहा है। इसके कल सुबह तक पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित होने की संभावना है। इसके उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की अत्यधिक संभावना है जो 24 मई तक एक चक्रवाती तूफान का रूप लेगा और उसके बाद के 24 घंटों के दौरान बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।

यह चक्रवाती तूफान उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर जाएगा तथा तेजी से बढ़ेगा और 26 मई की सुबह के आसपास पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों के पास बंगाल की उत्तरी खाड़ी पर टकरायेगा।

 


क्षेत्रीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार सुपर चक्रवाती तूफान यास के 23 मई से 26 मई के बीच राज्य के सुंदरबन क्षेत्रों में दस्तक देने और  बंगलादेश की ओर बढ़ने की संभावना जतायी है।


केंद्र सरकार ने 26 मई को चक्रवाती तूफान की प्रबल संभावना से पहले ओडिशा और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और जिला प्रशासन से चक्रवाती तूफान ‘यास’ से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने को कहा है जो राज्य के तटीय इलाकों में 23 से 26 मई के बीच टकरायेगा।

बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवाती तूफान यास के मद्देनजर कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ संजीव बंद्योपाध्याय ने राज्य के मछुआरों को 23 मई की शाम से समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है और समुद्र में गए लोगों को 23 मई की सुबह तक लौटने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *