ज़फर ट्रस्ट के महत्वपूर्ण सदस्य गुलाम मेहदी काज़मी का निधन

जफ़र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉक्टर समर अब्बास द्वारा सूचना दी गई है कि उनके करीबी सहयोगी श्री गुलाम मेहदी काज़मी का 4 मई 2021 को निधन हो गया।

ज़फर ट्रस्ट के महत्वपूर्ण सदस्य गुलाम मेहदी काज़मी का निधन

ज़फ़र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. समर अब्बास ने बताया कि श्री ग़ुलाम मेहदी काज़मी 2003 ज़फर फ़ाउंडेशन में शामिल हुए थे और फाउंडेशन की विभिन्न इकाइयों के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। श्री काज़मी बतौर सीनियर मैनेजर सभी यूनिट की ज़िम्मेदारियों की देख रेख कर रहे थे।

ज़फ़र कम्युनिटी उन्हें एक समर्पित, मेहनती और भावुक कार्यकर्ता के रूप में श्रद्धांजलि प्रस्तुत करता है जो किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए हमशा तैयार रहते थे।

हम उन्हें हमेशा एक दयालु, मददगार और हंसमुख व्यक्ति के रूप में याद करेंगे जो हर किसी के प्रिय थे। उनका मुस्कुराता चेहरा और हंसमुख अंदाज़ हर साथी के लिए यादगार रहेगी।

श्री ग़ुलाम मेहदी काज़मी अपने पीछे पुत्र वली और पत्नी रिज़वाना सहित ज़फर ट्रस्ट के पूरे परिवार को अकेला छोड़ गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिवार और हम सभी को इस कठिन समय में शांति और साहस प्रदान करें और उन्हें स्वर्ग में सर्वोच्च स्थान मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *