बलरामपुर में वरिष्ठ पत्रकार फरीद आरजू का निधन

बलरामपुर,: उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले में वरिष्ठ पत्रकार फरीद आरजू की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गयी। वह करीब 32 वर्ष के थे।


पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि उतरौला क्षेत्र के सुभाषनगर मोहल्ला निवासी श्री आरजू बीती शाम मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे कि रास्ते में पशु को बचाने के चक्कर में वह गिर पड़े और उनके सिर में अंदरूनी चोट के कारण रक्तश्राव हो गया। घायलावस्था मे उन्हें अस्पताल से बहराइच मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी।

पेशे से अधिवक्ता श्री आरजू पिछले कुछ समय से समाचार एजेंसी यूएनआई को अपनी सेवायें दे रहे थे। उन्होनें धरोहर नामक एक पुस्तक की रचना भी की थी ।
पत्रकार की मृत्यु पर राजनीतिक हस्तियों,समाजसेवियों और पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *