सिंगर रैपर बादशाह के साथ जल्द नजर आने वाली हैं अक्षरा सिंह

मुंबई, 30 दिसंबर : भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह जल्द ही सिंगर रैपर बादशाह के साथ नजर आने वाली हैं।

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बादशाह के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘बहुत जल्द, बहुत अच्छे इंसान के साथ सुपर एक्साइटेड।’ यह पहली बार होगा जब बादशाह भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी कलाकार के साथ काम करेंगे।

इस सिलसिले में अक्षरा चंडीगढ़ में बादशाह से मिलने गयीं थीं, जिसके बाद से दोनों के फैंस को उनके गाने का बेसब्री से इंतजार हैं। अक्षरा का पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रहा है।

गौरतलब है अक्षरा अभिनेत्री के साथ ही एक अच्छी सिंगर और परफ़ॉर्मर भी हैं। अब वह जब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रैपर बादशाह के साथ नजर आयेंगी तो देखने वाली बात ये होगी कि दोनों की जोड़ी कितना कमाल कर पाती हैं। इसका इंतजार बादशाह के साथ-साथ अक्षरा सिंह के फैंस को भी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *