फ़ोर्ब्स की चर्चित लिस्ट में नाम दर्ज करा चुके दिलजीत दोसांझ की कमाई भी जान लीजिये

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ किसान आंदोलन का समर्थन करने के साथ कंगना रनौत पर पलटवार करने के कारण चर्चा में हैं।

दिलजीत की पंजाबी इंडस्ट्री और बॉलीवुड तक की जर्नी काफी इंटरेस्टिंग रही हैं। एक्टिंग में आने से पहले दिलजीत ने सिंगिंग से अपने करियर की शुरुआत की और कामयाबी की ऊंचाइयां छु लीं। क्या आप जानते हैं कि एक गाने और फिल्म के रोल के लिए दिलजीत कितनी फीस लेते हैं।

दिलजीत ने ‘पटियाला पेग’, ‘5 तारा’, ‘डू यू नो’ और ‘लिंबरगिनी’ जैसे कई सुपरहिट गाने गाए। उन्होंने सरदारजी सरीज, जट एंड जूलियट सीरीज, ‘अंबरसरिया’ और ‘शादा’ जैसी सुपरहिट फ़िल्में भी दी है। फोर्ब्स ने वर्ष 2019 में 100 सेलिब्रिटी में दिलजीत 39वें नंबर पर रहे। उनकी कमाई 36.91 करोड़ रुपए की थी और उनका नेट वर्थ 115 करोड़ रुपए आंका गया।

‘उड़ता पंजाब; फिल्म की कामयाबी के बाद दिलजीत दोसांझ ने अपनी फीस 4 करोड़ रुपए कर दी थी। साथ ही इंजियांज राइंजिंग स्टार का जज बनने के लिए वीकेंड एपिसोड के लिए उनकी फीस 36 लाख 10 हजार रुपए चार्ज की। एक यूट्यूब चैनल के मुताबिक दिलजीत दोसांझ एक सॉन्ग के लिए आठ लाख रुपए लेते हैं। सॉन्ग की इस फीस सिंगर साल 2018 में लेते थे। यहाँ खास बात ये है कि पंजाबी फिल्मों या गानों के लिए दिलजीत ने अपनी फीस की रक़म को काफी कम रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *