फुटबॉल मुकाबला फरो आइलैंड्स में खाली स्टेडियम में खेला गया

फरो की राष्ट्रीय टीम के लिए 59 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले विकिंगुर के कप्तान अतली ग्रेगरसन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मैदान पर जितना जल्दी संभव हो समर्थकों की वापसी हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रशंसकों के लिए खेलते हैं, बिना दर्शकों के मैच खेलना काफी मुश्किल है।’’

टोरशावन। पश्चिमी यूरोप में मार्च के बाद पहला आधिकारिक फुटबाल मुकाबला फरो आईलैंड्स में खाली स्टेडियम में खेला गया। फरो आइलैंड्स की शीर्ष फुटबाल लीग दो महीने पहले शुरू होनी थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण विलंब के बाद 2020 सत्र इस सप्ताहांत ही शुरू हो पाया। शनिवार को हुए पांच मैचों में से अंतिम मुकाबले में तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन विकिंगुर को एबी ने गोल रहित ड्रा पर रोका।

फरो की राष्ट्रीय टीम के लिए 59 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले विकिंगुर के कप्तान अतली ग्रेगरसन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मैदान पर जितना जल्दी संभव हो समर्थकों की वापसी हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रशंसकों के लिए खेलते हैं, बिना दर्शकों के मैच खेलना काफी मुश्किल है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *