शेयर बाजार,1770 अंकों की गिरावट के साथ 27,099 पर खुला सेंसेक्स

मुंबई। कोरोना वायरस और कच्चे तेल की गिरती कीमतों का असर शेयर बाजार पर देखा जा रहा है। गुरुवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला।

सेंसेक्स में 1800 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, वहीं निफ्टी में करीब 600 अंकों की गिरावट हुई। सेंसेक्स में 1770 अंकों की गिरावट के साथ 27,099 पर खुला।

निफ्टी 490.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,978.30 पर आ गया। भारतीय बाजार पर अमेरिकी बाजार की गिरावट का असर देखा जा रहा है।

सेंसेक्स शुरुआती सत्र में 1,818.61 अंकों की गिरावट के साथ 27,050.90 पर खुला, निफ्टी 442.30 अंक फिसलकर 8,026.50 पर पहुंचा।

बुधवार को भी सेंसेक्स 1709 अंक से अधिक लुढ़क गया था। कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी के प्रभाव से निपटने के लिए प्रमुख देशों में प्रोत्साहन उपायों की घोषणाओं के बाद भी बाजारों में उत्साह नहीं जगा तथा एशिया और यूरोपीय क्षेत्र के प्रमुख बाजार अच्छी खासी गिरावट में रहे। बुधवार को यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में 4 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *