साउथ फिल्म स्टार रश्मिका मंदाना के घर पर आयकर विभाग का छापा

कन्नड़ फिल्म स्टार रश्मिका मंदाना को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल, खबर है कि साउथ स्टार रश्मिका मंदाना के घर पर आईटी विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा है। रिपोर्ट्स हैं कि आयकर विभाग ने अदाकारा के कोडागु जिले के विराजपेट घर पर रेड डाली है।

लेकिन जिस वक्त ये छापा पड़ा, उस वक्त अदाकारा घर में मौजूद नहीं थी और अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बाहर थी। छापे के वक्त उनके इस घर में पिता मौजूद थे।
कहा जा रहा है कि बैंग्लुरू से आयकर विभाग के अधिकारी 3 कारों में आए थे और अदाकारा के बैंक अकाउंट्स और प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी कलेक्ट कर रहे थे। हालांकि अभी इसके आगे कुछ और जानकारी सामने नहीं आई है।

साउथ स्टार रश्मिका मंदाना ने साल 2016 में फिल्म किर्क पार्टी (Kirik Party) से डेब्यू कर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में वो रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) के साथ नजर आई थी। फिल्म ने कन्नड़ सिनेप्रेमियों के दिलों पर राज किया था और करीब 50 करोड़ रुपये की धांसू कमाई कर डाली थी। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से बहुत प्यार मिला था।

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी है जलवा
इसके बाद अदाकारा ने साल 2018 में नागा शौर्या (Naga Shourya) के साथ तेलुगु फिल्म चालो (Chalo) से धमाकेदार तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। इसके बाद वो विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) के साथ फिल्म गीता गोविंदम (Geetha Govindam) में भी नजर आईं थी। इन सभी फिल्मों में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज कर किया है।

 

हालांकि रश्मिका मंदाना तमिल फिल्मों में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं और तमिल फिल्मों में भी काम कर रही है। लेकिन अब सामने आ रही ये लेटेस्ट रिपोर्ट जरुर रश्मिका मंदाना के फैंस को परेशान कर देने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *