नाइजीरिया में हैजा फैलने से 175 लोगों की मौत, 10000 प्रभावित

लागोस। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में हैजे के संदिग्ध मामले काफी बढ़ गए हैं। इस क्षेत्र में बोको हराम की हिंसा के चलते हजारों लोग भीड़भाड़ वाले शिविरों में शरण लेने के लिए बाध्य हुए हैं। नार्वे रिफ्यूजी काउंसिल ने सोमवार को बताया कि नवंबर, 2018 के प्रारंभ तक एडमावा, बोर्नो और योबे प्रांतों में तेजी से फैल रहे हैजे की चपेट में 10000 लोग आ गए हैं और 175 लोगों की मौत हो गई।

बोर्नो की राजधानी मैडुगुरी में एनआरसी के कार्यक्रम प्रबंधक जैनेट चेरोनो ने कहा, बीमारी के फैलने के बड़े कारणों में एक कारण शिविरों में बहुत अधिक भीड़भाड़ होना है जिससे पर्याप्त पानी की आपूर्ति, साफ-सफाई मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा बारिश के सीजन ने स्थिति और बिगाड़ दी है।

शिविरों से भीड़भाड़ कम करने के लिए और जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सुविधाएं नहीं तैयार की गईं जो नाइजीरिया 2019 में एक अन्य हैजा महामारी की ओर बढ़ रहा है। वर्ष 2009 में सरकार के खिलाफ बोको हराम के हथियार उठाने के बाद से देश में अक्सर हैजा महामारी नजर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *