ट्रंप ने किम जोंग-उन की प्रशंसा की

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनमें विश्वास जताने के लिए उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन की गुरूवार को तारीफ की।
ट्रंप ने ट्वीट किया, उत्तर कोरिया के किम जोंग-उन ने राष्ट्रपति ट्रंप में अटूट विश्वास जताया है। चेयरमैन किम को धन्यवाद।

हम साथ मिलकर उसे पूरा करेंगे। किम ने गुरूवार को कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुंग ईयू-योंग ने बुधवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन की चिट्ठी किम को सौंपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *