इंडोनेशिया में भूकंप से 82 लोगों की मौत, सैकड़ों जख्मी

माताराम (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के लोमबोक द्वीप में आए भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या 82 हो गई है और सैकड़ों अन्य लोग घायल हुए हैं। करीब एक सप्ताह पहले ही यहां जबरदस्त भूकंप आया था। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने सोमवार को बताया कि हजारों इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

बचावकर्ता मकानों, मस्जिदों और स्कूलों के मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने कहा कि बचाव एंव खोजी दल अब भी मौके पर मौजूद है और लोगों को वहंा से निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हताहत हुए लोगों की संख्या बढऩे की आशंका है।

कल आए इस भूकंप की तीव्रता 6.9 थी, जिससे पर्यटकों सहित स्थानीय लोग भी घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी द्वीप बाली में भी इसके झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद भी कई झटके महसूस किए गए जिनमें से सबसे शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 5.3 थी।

 

भूकंप की वजह से कई इलाकों में बिजली चली गई और लोमबोक के कई इलाकों में सोमवार को बिजली नहीं थी। नुग्रोहो ने कहा कि कई घायलों का इलाज अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के बाहर चल रहा है क्योंकि इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उत्तरी लोमबोक जिले के प्रमुख नजमुल अख्यार के अनुमान के अनुसार क्षेत्र का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा बर्बाद हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *