वर्ष 2019 में सीक्वल फिल्मों में काम करेंगे अक्षय कुमार

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अगले साल कॉमेडी पर आधारित सीक्वल फिल्मों में काम करते नजर आ सकते हैं। अक्षय कुमार काफी समय से संजीदा फिल्मों में काम कर रहे हैं।

हाल ही में चर्चा हुयी थी कि अक्षय सुपरहिट कॉमेडी फिल्म हेरी फेरी के तीसरे संस्करण में काम करने जा रहे हैं। अब फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म आवारा पागल दीवाना के सीक्वल की खबर तेज हो रही है। दोनों ही फिल्मों में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी दिखने वाली है।

 

फिरोज नाडियाडवाला अक्षय कुमार- सुनील शेट्टी की सुपरहिट एक्शन- कॉमेडी फिल्म आवारा पागल दीवाना के सीक्वल पर भी काम कर रहे हैं। फिल्म 2019 के मध्य तक फ्लोर पर आ सकती है। फिल्म का पहला पार्ट जहां हॉलीवुड फिल्म की रीमेक थी.. वहीं कहा जा रहा है कि आवारा पागल दीवाना 2 बिल्कुल ओरिजनल स्क्रिप्ट पर बनाई जाएगी।

 

हेरा फेरी 3 में जहां अक्षय- सुनील- परेश रावल की तिकड़ी फाइनल है। वहीं, इस फिल्म में अब तक सिर्फ अक्षय और सुनील शेट्टी को अप्रोच करने की बात ही सामने आई है। आवारा पागल दीवाना सीक्वल काफी बड़े स्तर पर प्लान की जा रही है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग विदेश में ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *