जातिवाद फैलाने के भाजपा के मंसूबों को रोके प्रबुद्ध वर्ग : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि जातिवाद को बढावा देकर सामाजिक ढांचे को कमजोर करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रोकने का काम समाज के प्रबुद्ध वर्ग को करना होगा।

प्रदेश कार्यालय में ‘वर्तमान राजनीतिक दिशा और समाजवाद की आवश्यकता’ विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुये यादव ने इशारों ही इशारों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ मजबूत होते संबंधों का भी जिक्र किया। प्रबुद्ध समाज ने हमेशा समाज और राजनीति को दिशा दी है। इस समाज ने हजारों वर्षों से रास्ता दिखाया हैं।

 

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा का रिश्ता पुराना है। अब साइकिल-हाथी और शंख साथ-साथ रहेंगे। समाजवादियों को इस रिश्ता को मजबूत करना होगा। समाजवादी सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया। समाजवादी सरकार की विकास योजना में सबका ध्यान रखा गया था।

 

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज में नफरत फैलाई जा रही है। जाति के आधार पर दूरी बढ़ाने में भाजपा संलग्न हैं। जब सभी जातियों को आधार से जोड़कर गणना हो जायेगी तो सबका सम्मान होगा और अवसर अधिकार भी मिल सकेंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *