आंदोलन को लेकर अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

अहमदाबाद। जाने-माने समाजिक कार्यकतर्ता अन्ना हजारे ने सोमवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिख कर जन लोकपाल और किसान मुद्दों पर 23 मार्च से होने वाले उनके आंदोलन के लिए जगह मुहैया कराने को कहा है।

यौन उत्पीडऩ कानून के क्रियान्वयन पर एनजीओ के विचारों पर गौर करे केन्द्र सरकार : सुप्रीम कोर्ट

हजारे ने बताया कि वह पिछले साल नवंबर से आयोजन स्थल की मांग को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली की पुलिस एवं नगर निगम अधिकारियों को कई पत्र लिख चुके हैं। हालांकि उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है।

 

उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को अब तक 43 पत्र लिख कर लोकपाल और लोकायुक्त विधेयक लागू करने और कृषि संकट हल करने की मांग की है लेकिन उनके तरफ से इस पर किसी तरह का जवाब नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने सूचना के अधिकार कानून को कमजोर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *