CM योगी ने किया मतदान, बोले- होगी विकास की जीत

गोरखपुर: लोकसभा के उपचुनाव में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मतदान केंद्र पर सुबह 7:00 बजे सबसे पहले मतदान किया। उनके मतदान को लेकर जिला प्रशासन पहले से पूरी तरह से अलर्ट था। कल शाम को ही सारी तैयारी कर ली गई थी।


– मुख्यमंत्री आज सुबह मतदान केंद्र पर 7:00 बजे से ठीक पहले पहुंच गए थे।
– मतदान के दौरान उनके चेहरे पर विश्वास झलक रहा था। योगी मुस्कुरा रहे थे। वह जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिखाई दे रहे थे।

गोरखपुर में कुल 10 और फूलपुर में 22 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन दोनों ही सीटों पर बीजेपी, एसपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होने की संभावना है। बीएसपी ने उपचुनाव में प्रत्याशी नहीं खड़े किये हैं. बीजेपी ने गोरखपुर से उपेन्द्र दत्त शुक्ला को और फूलपुर सीट से कौशलेन्द्र सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

एसपी ने गोरखपुर से प्रवीण निषाद और फूलपुर से नागेन्द्र सिंह पटेल को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने गोरखपुर से सुरहिता करीम और फूलपुर से मनीष मिश्र को टिकट दिया है।

इलाहाबाद की फूलपुर सीट के लिए 793 मतदान केंद्र और 2,059 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पहले इसका प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करते थे।

मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद योगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विरोधी परास्त होंगे। विकास की जीत होगी और गोरखपुर के साथ फूलपुर में भी भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से जीतेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जातिवाद पूर्व सरकार की जंगलराज को नकारा है। अवसरवादी गठबंधन को जनता सिरे से निखारेगी।

खजनी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सतुआभार में ईवीएम मशीन ख़राब
 इसको 1 घंटे से ज़्यादा हो गया है। मतदाता कतारबद्ध लाइन में खड़े होकर इन्तजार करने को मजबूर हैं।
 यहाँ अबतक केवल 8 वोट ही पड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *