तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से मोदी ने की बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेदेपा प्रमुख द्वारा केंद्र में राजग सरकार से अलग होने का फैसला किए जाने के बाद आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से बात की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तेदेपा कोटे से दो केंद्रीय मंत्री आज शाम छह बजे प्रधानमंत्री से मिलेंगे।

कल देर रात हुए घटनाक्रम में तेदेपा ने अपने मंत्रियों को केंद्र में राजग सरकार से हटाने के अपने फैसले की घोषणा की थी।

महिला सशक्तिकरण की एक शानदार मिसाल, इस महिला ने ऐसे खड़ा किया अपनी बेटियों को पैरों पर

मोदी सरकार में तेदेपा से दो मंत्री- नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री वाईएस चौधरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *