भूकंप के झटकों से कश्‍मीर से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक हिला

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्‍तर भारत में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई. करीब 12.40 मिनट पर यह भूकंप लोगों ने महसूस किया.

यह झटके काफी देर तक महसूस किए गए. कश्‍मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. अफगानिस्‍तान में भूकंप की तीव्रता 6.1 दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि कश्मीर के श्रीनगर और पाकिस्तान के लाहौर में भी झटके महसूस किए गए हैं.

अभी तक भूकंप से किसी भी प्रकार के के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *