2G मामलाः फैसले के खिलाफ CBI करेगी अपील

नई दिल्ली। टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले की जांच कर रही देश की प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करेगी।

सीबीआई की ओर से आज यहां जारी बयान में कहा गया है कि जांच एजेंसी विशेष न्यायाधीश ओ पी सैनी के फैसले की कानूनी समीक्षा करेगी और तदनुसार उच्चतर न्यायपालिका में अपील करेगी।

 

जांच एजेंसी ने कहा है कि टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में विशेष अदालत के फैसले की प्रथमदृष्ट्या जांच की गई और ऐसा लगता है कि अभियोजन एजेंसी द्वारा पेश किये गये साक्ष्यों को उचित परिप्रेक्ष्य में नहीं आंका गया।

 

गौरतलब है कि पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की चूल हिला देने वाले घोटालों में से एक टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले के सभी 19 आरोपियों को बरी कर दिया गया है। आरोपियों में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा और द्रविड़ मुनेत्र कषगम की सांसद एम कनिमोझी भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *