उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में दाइश पर व्यापक हमले के लिए सेना तैयार

अफ़ग़ान सुरक्षा बलों और पुलिसकर्मियों ने देश के उत्तरी भाग में दाइश के ठिकाने पर व्यापक कार्यवाही की तैयारी की सूचना दी है।

फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा कि देश की सेना और सुरक्षा बल, सरपुल, फ़ारयाब और जूज़जान प्रांतों में दाइश के विरुद्ध व्यापक अभियान के लिए तैयार है।

अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता जनरल दौलत वज़ीरी ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में दाइश के विदेशी सदस्य छिपे हुए हैं किन्तु सरकारी सेनाएं जगह जगह से उन्हें ढूंढ कर निकालेगी चाहें वह जिस देश के हों।

अफ़ग़ानिस्तान के जानकार सूत्रों का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान के जूज़जान क्षेत्र के दूरस्थ क्षेत्रों में नवंबर के महीने के फ़्रांस, सऊदी अरब, पाकिस्तान, सूडान और उज़्बेकिस्तान के कुछ नागरिक अपने परिवार के साथ प्रविष्ट हुए हैं।

 

क्षेत्र में दाइश ने पराजय के बाद उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में इस गुट ने अपनी उपस्थिति की घोषणा की। अफ़ग़ानिस्तान, दुनिया का सबसे संकटमयी और ख़तरनाक देशों में से एक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *