यशवंत सिन्हा के विचार भाजपा और राष्ट्र के हित में: शत्रुघ्न

नई दिल्ली। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज अपने पार्टी सहयोगी यशवंत सिन्हा के समर्थन में सामने आए। उन्होंने कहा कि यशवंत सच्चे अर्थों में राजनेता हैं और उन्होंने सरकार को आईना दिखाया है। बिहार से सांसद शत्रुघ्न की अपनी पार्टी के रुख से कई मुद्दों पर मतभिन्नता है।

यशवन्त सिन्हा ने एक अखबार में प्रकाशित एक लेख में वित्त मंत्री अरूण जेटली की, उनकी आर्थिक नीतियों को लेकर आलोचना की है। पूर्व वित्त मंत्री के विचारों को खारिज करने वाले, पार्टी के नेताओं पर शत्रुघ्न ने निशाना साधा और कहा कि ऐसा करना बचकाना होगा क्योंकि यशवंत के विचार पूरी तरह से पार्टी और राष्ट्र के हित में है।

yashvant sinha

कई ट्वीट कर सरकार पर कटाक्ष करते हुए शत्रुघ्न ने यशवन्त सिन्हा की टिप्पणियों को लेकर कही जा रही बातों के संदर्भ में दावा किया कि हम सब जानते हैं कि किस तरह की ताकतें उनके पीछे पड़ी हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में कहा था कि राष्ट्र किसी भी दल से बड़ा है और राष्ट्र हित सबसे पहले आता है।

yashvant sinha

शत्रुघ्न ने ट्वीट किया, मेरा दृढ़ता से यह मानना है कि सिन्हा ने जो कुछ भी लिखा है वह पार्टी और राष्ट्र के हित में है। उन्होंने कहा, वह सच्चे अर्थों में राजनेता हैं, जिसने खुद को साबित किया है और जो देश के सबसे सफल वित्त मंत्रियों में से एक हैं। उन्होंने भारत की आर्थिक स्थिति को लेकर आईना दिखाया है और समस्या की जड़ पर चोट की है।

yashvant sinha

इस मामले में राजेडी प्रमुख लालू यादव ने भी ट्वीट कर यशवंत सिन्हा की तारीफ की है। यशवंत सिन्हा की टिप्पणी को आधार बनाते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *