चांसलर मर्केल ने मोदी को 2 साल बाद फिर इग्नोर किया, हाथ मिलाये बिना आगे बढ़ीं

modi_markel750_बर्लिन , चांसलर मर्केल ने मोदी को 2 साल बाद फिर इग्नोर किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जर्मनी यात्रा के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जब उन्हें अनदेखा कर दिया गया. जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और पीएम मोदी साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे और संबोधन खत्म करने के बाद जैसे ही पीएम मोदी ने मर्केल से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया तभी मर्केल उन्हें अनदेखा कर आगे बढ़ गईं.
मोदी और मर्केल की ये तस्वीर कैमरों में कैद हो गई और अब तो यूट्यूब पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. दिलचस्प बात यह है कि नरेंद्र मोदी के साथ कुछ ऐसा ही साल 2015 में भी हो चुका है. जब पीएम मोदी पहली अधिकारिक यात्रा पर जर्मनी गए थे. तब भी एक कार्यक्रम के दौरान चांसलर मर्केल ने मोदी को इग्नोर कर दिया था.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *